सिमडेगा : नगर परिषद कार्यालय पहुंचे नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि, सभी ने विकास पर दिया जोर

Simdega: सिमडेगा नगर परिषद का चुनाव जीतने के बाद आज पहली बार सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि नगर परिषद कार्यालय पहुंचे. यहां नवनिर्वाचित...

Simdega: सिमडेगा नगर परिषद का चुनाव जीतने के बाद आज पहली बार सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि नगर परिषद कार्यालय पहुंचे. यहां नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया गया. सिमडेगा नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षद आज पहली बार नगर परिषद कार्यालय पहुंचे तो उनके स्वागत में नगर परिषद के सभी कर्मी दरवाजे पर खड़े होकर पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया. नगर उपाध्यक्ष ने नगर परिषद कार्यालय पर माथा टेककर प्रवेश किया, तो नगर अध्यक्ष ने हाथ मिलाकर प्रवेश किया. इसके बाद सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने नगर के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *