NEWS DESK: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं. करीब चार साल पहले दोनों ने शाही अंदाज में शादी रचाई थी, जिसकी झलकियां लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं. फैंस ने इस जोड़ी को ‘ग्रीन फ्लैग’ ही नहीं, बल्कि ‘ग्रीन फॉरेस्ट’ जैसा खास टैग भी दिया. शादी के बाद इस कपल की जिंदगी में एक नई खुशखबरी भी आई, जब दोनों ने अपने घर एक बेबी बॉय का स्वागत किया, जिसके बाद फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई.


हालांकि, ‘छावा’ के एक्टर Vicky Kaushal ने शादी के चार साल बाद पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर ऐसा मजाक कर दिया, जिसने उनके फैंस को नाराज़ कर दिया.सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके बयान को ‘पत्नी का अपमान’ तक बता रहे हैं.
शादी वाला मजाक विक्की कौशल पर पड़ा भारी

कभी-कभी हल्के-फुल्के मजाक भी लोगों को पसंद नहीं आते और विवाद का कारण बन जाते हैं. ऐसा ही कुछ इस बार अभिनेता विक्की कौशल के साथ हुआ है, जिनका शादीशुदा जिंदगी को लेकर किया गया एक मजाक सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया.
रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक शादी समारोह से उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो में वह स्टेज पर दूल्हे के साथ खड़े नजर आते हैं और अपने अंदाज में माहौल हल्का करने की कोशिश करते हैं. इसी दौरान वह मजाकिया लहजे में ‘How’s the Josh?’ कहते हैं, जिस पर वहां मौजूद लोग ‘High, Sir’ कहकर जवाब देते है.
इसके बाद विक्की कौशल ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनके अनुभव में बैचलर्स का जोश हमेशा हाई रहता है, लेकिन शादीशुदा लोगों का उत्साह हर साल थोड़ा-थोड़ा कम होता जाता है. उनका यह मजाक कुछ लोगों को हल्का-फुल्का जरूर लगा, लेकिन बड़ी संख्या में फैंस को यह बात चुभ गई. देखते ही देखते यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई यूजर्स ने इसे गलत बताते हुए नाराजगी जाहिर की.
‘इंडायरेक्टली पत्नी का अपमान’—यूजर्स का गुस्सा फूटा

विक्की कौशल के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों का कहना है कि पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बोलते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए.
एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि आज के समय में भी शादी और महिलाओं को लेकर ऐसे मजाक करना सही नहीं है. वहीं, एक अन्य यूजर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब पुरुष सार्वजनिक रूप से अपनी शादी का मजाक उड़ाते हैं, तो यह कहीं न कहीं उनकी पत्नी का अप्रत्यक्ष अपमान माना जा सकता है, जो बिल्कुल भी मनोरंजक नहीं है.
वर्कफ्रंट: भंसाली की ‘Love & War’ में Vicky Kaushal का दमदार रोल
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म Love & War में नजर आएंगे. इस प्रोजेक्ट में उनके साथ Alia Bhatt और Ranbir Kapoor भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे, जिससे फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है.

