वीर सिदो कान्हू पब्लिक स्कूल में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण, मेधावी छात्रों को मिला सम्मान

सरायकेला: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की तराई स्थित वीर सिदो कान्हू पब्लिक स्कूल, काठजोड़ सालगाडीह में वार्षिक परीक्षा...

सरायकेला: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की तराई स्थित वीर सिदो कान्हू पब्लिक स्कूल, काठजोड़ सालगाडीह में वार्षिक परीक्षा 2025-26 के अंकपत्रों का वितरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम डेवलपमेंट सोसायटी झारखंड के अध्यक्ष विदेश चंद्र सोरेन ने की.

शिक्षा को बताया जीवन का आधार

स्कूल के डायरेक्टर बाबुराम सोरेन ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है. शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति के जीवन को सशक्त बनाती है और उसके भविष्य को नई दिशा देती है. उन्होंने छात्रों को आगे बढ़ने और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.

Also Read: ईद-रामनवमी पर पाकुड़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DC-SP ने बनाई सख्त रणनीति

कक्षावार मेधावी छात्रों की सूची

नर्सरी कक्षा में भीमा सिंह, मिलन हेम्ब्रम और राखाल प्रमाणिक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया. एलकेजी में बंदना सिंह, निकिता टुडू और मनीष सिंह ने बेहतर प्रदर्शन किया. यूकेजी में प्रकाश सिंह, अरुण सिंह और ऊषा रानी सिंह ने शीर्ष स्थान हासिल किया.

कक्षा 1 में लक्ष्मी सिंह, रीमा प्रमाणिक और बासंती मुर्मू, कक्षा 2 में गणेश सिंह, दीपक सिंह और आरती बाला तथा कक्षा 3 में पल्लवी सिंह, मोहित सिंह और माधव सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया.

अभिभावकों की मौजूदगी में बांटे गए अंकपत्र

कार्यक्रम में अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों को अंकपत्र वितरित किए गए. इस अवसर पर बच्चों में उत्साह का माहौल देखा गया और अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता पर खुशी जताई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *