Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची में तिरंगा यात्रा, आदित्य साहू बोले- छात्रों के आंसुओं की कीमत झामुमो-कांग्रेस को चुकानी होगी

Ranchi: भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को रांची में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर...

रांची
तिरंगा यात्रा

Ranchi: भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को रांची में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर यह यात्रा शहीद अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए. पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे.

तिरंगा राष्ट्र की पहचान : भाजपा

भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा केवल झंडा नहीं, बल्कि देश की एकता और गौरव का प्रतीक है. लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई.

हर घर तिरंगा’ जनआंदोलन बना : आदित्य साहू

आदित्य साहू ने कहा कि यह अभियान आज राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन बन चुका है और इससे देशभक्ति की भावना मजबूत हो रही है. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी तिरंगे को देश का गौरव बताया.

छात्रों के आंसू पूरे झारखंड की पीड़ा’

साहू ने कहा कि छात्र 17 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है. उन्होंने भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग दोहराई.

कांग्रेस पर भी निशाना

उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि अगर वह छात्रों के साथ है तो मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना दे और सरकार पर दबाव बनाए.

JPSC मामले में CID जांच पर सवाल

आदित्य साहू ने JPSC मामले की CID जांच पर भी सवाल उठाए. उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि अब तक किसी की गिरफ्तारी न होना कई संदेह पैदा करता है.

ALSO READ: जल, जंगल, जमीन और संस्कृति का संदेश, चतरा में सजा आदिवासी महोत्सव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *