Bokaro: बालीडीह थाना के निकट रविवार करीब साढ़े तीन बजे NH 23 पर सड़क किनारे खड़ी कार और ऑटो में टक्कर हो गई. हादसे में बनसिमली निवासी तारकेश्वर आचार्य, अभिषेक कुमार सिन्हा और ऑटो चालक घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह पलट गई. हादसे में ऑटो चालक को गंभीर चोट लगी है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

कार सवार निकोलस मिंज ने बताया कि कार सड़क किनारे खड़ी कर वे लोग पास में आयोजित पार्टी में शामिल होने गए थे. वापस लौटने पर देखा कि कार को किसी ने टक्कर मार दी है. वहीं, ऑटो में सवार तारकेश्वर आचार्य ने आरोप लगाया कि कार ने पीछे से आकर ऑटो में टक्कर मारी. टक्कर के बाद ऑटो पलट गई. घटना को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.

ALSO READ: लोहरदगा: आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान, प्रकृति पूजा ही सच्चा धर्म- धीरज प्रसाद साहू


