Seraikela: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा सेंचुरी की तराई में बसे चाकुलिया गांव निवासी स्व. विजय टूटू की पत्नी 71 वर्षीय बिजली टूटू से पत्रकार बसंत साव ने मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

स्व. शिबू सोरेन के आदर्शों को किया याद
इस विशेष अवसर पर पत्रकार बसंत साव ने झारखंड आंदोलन और अलग राज्य के निर्माण से जुड़े स्व. शिबू सोरेन के आदर्शों को याद किया. उन्होंने बिजली टूटू से मुलाकात और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने को अपने लिए सौभाग्य बताया.

आशीर्वाद से मिली प्रेरणा
बसंत साव ने कहा कि बिजली टूटू के आशीर्वाद और उनके सरल स्वभाव से उन्हें काफी प्रेरणा मिली. उन्होंने कहा, “मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि उनके आशीर्वाद से इस विशेष दिन को और भी अर्थपूर्ण बना पाया.”

संस्कृति, अधिकार और परंपराओं के संरक्षण का संदेश
इस अवसर पर बसंत साव ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “हमारी संस्कृति, अधिकार और परंपराएं हमेशा उन्नति पाएं.” उन्होंने आदिवासी समाज की संस्कृति, अधिकारों और परंपराओं के संरक्षण तथा उनके निरंतर विकास की कामना की.
ALSO RREAD:JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने पर सरकार सहमत, JSSC-CGL पर अब भी पेंच

