Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का 24 घंटे का निर्जला अनशन, मेडिकल टीम ने की स्वास्थ्य जांच

Ranchi: छात्रों की मांगों के समर्थन में डुमरी विधायक जयराम महतो ने विधानसभा परिसर में 24 घंटे का निर्जला अनशन शुरू किया...

Jairam Mahto observes a 24-hour waterless fast in support of students; medical team conducts health check-up.

Ranchi: छात्रों की मांगों के समर्थन में डुमरी विधायक जयराम महतो ने विधानसभा परिसर में 24 घंटे का निर्जला अनशन शुरू किया है. आज सुबह से उनका अनशन जारी है. शाम करीब 4 बजे मेडिकल टीम विधानसभा परिसर पहुंची और जयराम महतो के स्वास्थ्य की जांच की.जयराम महतो ने कहा कि छात्रों के हक, उनके भविष्य और उनकी जायज मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज अब उनके अधिकार मिलने तक नहीं रुकेगी.

JPSC-JSSC परीक्षाओं को रद्द करने की मांग

अनशन के दौरान जयराम महतो ने TDPL से जुड़ी JPSC और JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की. उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.उन्होंने पूरे मामले की CBI या ED से जांच कराने की मांग भी की. साथ ही JPSC और JSSC के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करने की मांग उठाई है.जयराम महतो का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता जरूरी है और छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मामले में सरकार को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए.

ALSO READ : पलामू: अखंड भारत संकल्प दिवस को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया गया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *