Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: विश्व आदिवासी दिवस,पारंपरिक शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

Chakradharpur: आदिवासी समन्वय समिति की आयोजन समिति के बैनर तले रविवार को चक्रधरपुर में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस...

चक्रधरपुर
विश्व आदिवासी दिवस

Chakradharpur: आदिवासी समन्वय समिति की आयोजन समिति के बैनर तले रविवार को चक्रधरपुर में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर शहर में पारंपरिक वेशभूषा और बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न आदिवासी समुदायों के हजारों लोग शामिल हुए.

धरती आबा बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल से हुई, जहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर दियुरी द्वारा पारंपरिक पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद शोभायात्रा पोड़ाहाट स्टेडियम पहुंची.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक मुद्दों पर मंथन

स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आदिवासी संस्कृति, प्रकृति संरक्षण, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक विकास, नशामुक्ति और अंधविश्वास उन्मूलन जैसे विषयों पर समाज के बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे.

जनप्रतिनिधियों और आयोजन समिति की रही अहम भागीदारी

समारोह में विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक शशिभूषण सामाड सहित कई जनप्रतिनिधि एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया. आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

ALSO READ: छात्रों के लिए AISF का झारखंड बंद का ऐलान, लेकिन उसी दिन छात्रों का रांची कूच! क्या ये AISF की गलती या सोची समझी राजनीति?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *