Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: सोशल मीडिया पर दामोदर बचाओ आंदोलन को बदनाम करने का आरोप, थाने में शिकायत

Bermo: सोशल मीडिया पर दामोदर बचाओ आंदोलन और इसके पदाधिकारियों की छवि धूमिल करने के आरोप में संगठन के जिला सह संयोजक...

Bokaro

Bermo: सोशल मीडिया पर दामोदर बचाओ आंदोलन और इसके पदाधिकारियों की छवि धूमिल करने के आरोप में संगठन के जिला सह संयोजक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. रविवार को बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र निवासी और दामोदर बचाओ आंदोलन के बोकारो जिला सह संयोजक श्रवण सिंह ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर झारखंड बचाओ अभियान से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई.

फ्लाई एश परिवहन के खिलाफ आंदोलन का दावा

थाना प्रभारी को दिए आवेदन में श्रवण सिंह ने बताया कि वह दामोदर बचाओ आंदोलन के बोकारो जिला सह संयोजक हैं. उन्होंने कहा कि उनका संगठन डीवीसी बोकारो थर्मल में जारी कथित अवैध छाई यानी फ्लाई एश परिवहन के खिलाफ लगातार आंदोलन चला रहा है.उन्होंने आरोप लगाया कि इसी आंदोलन को लेकर झारखंड बचाओ अभियान से जुड़े कुछ लोग फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके तथा संगठन के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित पोस्ट साझा कर रहे हैं.

स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे, कार्रवाई की मांग

श्रवण सिंह का आरोप है कि सुनियोजित तरीके से किए जा रहे इन पोस्ट के कारण समाज में उनकी और संगठन की छवि खराब हुई है तथा मान-सम्मान को ठेस पहुंची है.उन्होंने आवेदन के साथ कथित आपत्तिजनक पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं. साथ ही संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी

शिकायत मिलने के बाद बोकारो थर्मल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है.

ALSO READ: विश्व आदिवासी दिवस पर खूंटी के बेहतर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित, NHM निदेशक ने बढ़ाया हौसला

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *