Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

ईडी के डायरेक्टर के राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

News Wave desk: केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के डायरेक्टर राहुल नवीन के कार्यकाल में एक वर्ष का विस्तार किया है....

News Wave desk: केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के डायरेक्टर राहुल नवीन के कार्यकाल में एक वर्ष का विस्तार किया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने नौ अगस्त को उनके कार्यकाल को बढ़ाने के प्रस्ताव को अपनी आधिकारिक मंजूरी प्रदान की. इस निर्णय के बाद अब राहुल नवीन 13 अगस्त 2027 तक ईडी के चीफ पद पर बने रहेंगे. पूर्व में उनका कार्यकाल 13 अगस्त 2026 को समाप्त हो रहा था.

31 जुलाई 2027 को होना था रिटायरमेंट:

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राहुल नवीन की मूल सेवानिवृत्ति तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित थी. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी सेवानिवृत्ति के उपरांत इस सेवा विस्तार को स्वीकृति दी है, जिससे वह अगस्त 2027 तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1993 बैच के IRS अधिकारी हैं राहुल नवीन:

राहुल नवीन भारतीय राजस्व सेवा (IRS – इनकम टैक्स कैडर) के 1993 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं. उन्हें 14 अगस्त 2024 को प्रवर्तन निदेशालय का पूर्णकालिक डायरेक्टर नियुक्त किया गया था. पूर्णकालिक निदेशक बनने से पूर्व वह एजेंसी में विशेष निदेशक और कार्यवाहक प्रमुख के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *