Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जगन्नाथपुर मंदिर तक पहुंचे आंदोलन कर रहे छात्र, पुलिस की अपील शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें छात्र

Ranchi: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आंदोलन कर रहे छात्रो का समूह विधानसभा घेराव के लिए निकल चुका है. हजारों की संख्या...

Protesting students reached Jagannathpur temple, police appealed to students to protest peacefully

Ranchi: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आंदोलन कर रहे छात्रो का समूह विधानसभा घेराव के लिए निकल चुका है. हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा की ओर कूच कर गए हैं और पहली बेरिकेडिंग पार करते हुए जगन्नाथपुर मंदिर के पास तक पहुंच चुके हैं. जगन्नाथपुरी मंदिर के पास पुलिस और प्रशासन उन्हें रोक रही है. प्रशासन की ओर से छात्रों से लगातार यह अपील की जा रही है कि छात्र अपना आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से करें. इस बीच छात्र उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं और बेरीकेडिंग पार करने का प्रयास कर रहे हैं.

आंदोलन के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब आक्रोशित छात्रों की भीड़ ने पुलिस द्वारा लगाई गई पहली बैरिकेडिंग को बलपूर्वक तोड़ दिया.  छात्रों के इस भारी हुजूम को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने भारी बल प्रयोग के बजाय सूझबूझ से काम लिया। पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए छात्रों को जगन्नाथपुर मंदिर के पास ही रोक दिया.

सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों से लगातार शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से छात्रों को कानून हाथ में न लेने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की हिदायत दे रही है.

आंदोलन कर रहे छात्रों का आरोप है कि जेपीएससी और जेएसएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और धांधली हो रही है, जिससे योग्य उम्मीदवारों का भविष्य अंधकार में लटक गया है.

छात्रों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।आसपास के पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

ALSO READ : जेपीएससी आंदोलन: रांची पुलिस का संवेदनशील चेहरा, छात्रों के सामने बिना लाठी के शालीनता से पेश आ रहे हैं जवान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *