Giridih: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने सोमवार को 27 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की. यह पहल उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा की गई.
26 छात्रों सहित एक अन्य लाभुक को मिला लाभ
प्लस टू जिला स्कूल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के 26 दिव्यांग छात्रों को ट्राई साइकिल दी गई. वहीं समाहरणालय में कौशल कुमार यादव को भी बैटरी चालित ट्राई साइकिल सौंपी गई.
आवेदन के बाद मिली त्वरित सहायता
कौशल कुमार यादव ने बताया कि आवागमन में परेशानी के कारण उन्होंने उपायुक्त से आवेदन किया था. निर्देश के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई.
आत्मनिर्भरता पर प्रशासन का जोर
जिला प्रशासन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है. साथ ही पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं.
ALSO READ: चक्रधरपुर: हैदराबाद जाने के लिए निकला था बबलू, दो दिन बाद नदी में मिला शव
