Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ में बोकारो में सैकड़ों किसान-मजदूरों ने दी गिरफ्तारी

Bokaro: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ के तहत सोमवार को बोकारो में सैकड़ों...

बोकारो
देशव्यापी 'जेल भरो आंदोलन'

Bokaro: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ के तहत सोमवार को बोकारो में सैकड़ों किसान और मजदूर सड़कों पर उतरे. हवाई अड्डा से निकली मजदूर रैली और चेक पोस्ट से आई किसान रैली गरगा पुल पर पहुंची, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ.

पुलिस ने हिरासत में लेकर कैंप जेल भेजा

करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर अमृत पार्क स्थित अस्थायी कैंप जेल भेज दिया. इस दौरान नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और मजदूरों के अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज बुलंद की.

ये रहीं प्रमुख मांगें

आंदोलनकारियों ने चारों लेबर कोड वापस लेने, MSP की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्जमाफी, सभी के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार की गारंटी और अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग उठाई.

ये नेता रहे शामिल

आंदोलन में एटक के रामाश्रय प्रसाद सिंह, सीटू के आर.के. गोराई, एक्टू के देव दीप सिंह दिवाकर, जेकेएमयू के डी.सी. गोहाई, एआईयुटीयूसी के मोहन चौधरी, एचएमएस के आर.के. वर्मा, संयुक्त किसान मोर्चा के कुमुद महतो, विश्वनाथ बनर्जी, शकुर अंसारी सहित कई किसान-मजदूर नेता शामिल हुए.

ALSO READ: स्वतंत्रता दिवस 2026: झारखंड में मंत्रियों का जिलावार झंडोत्तोलन कार्यक्रम तय, जानें किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *