Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो थर्मल में रैक लोडिंग पर गड़बड़ी का आरोप, दामोदर बचाओ आंदोलन ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

Bokaro: बोकारो दामोदर बचाओ आंदोलन ने बोकारो थर्मल में ऐश रैक लोडिंग कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए...

बोकारो
दामोदर बचाओ आंदोलन ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

Bokaro: बोकारो दामोदर बचाओ आंदोलन ने बोकारो थर्मल में ऐश रैक लोडिंग कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीवीसी प्रबंधन से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

26 की जगह 8 किलोमीटर का रास्ता

संगठन के सह-संयोजक श्रवण सिंह ने डीवीसी अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा कि निविदा के अनुसार वाहनों का निर्धारित मार्ग 26 किलोमीटर है, लेकिन हाइवा केवल 8 किलोमीटर लंबे डीवीसी कॉलोनी के रिहायशी मार्ग से गुजर रहे हैं.

सुरक्षा और राजस्व पर सवाल

आरोप है कि भारी वाहनों के रिहायशी इलाके से गुजरने से दुर्घटना और प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है. साथ ही, 8 किलोमीटर चलने के बावजूद 26 किलोमीटर के हिसाब से भुगतान कर वित्तीय अनियमितता की जा रही है.

छह सूत्रीय मांग

आंदोलन ने सभी हाइवा में जीपीएस लगाने, सीसीटीवी फुटेज और कांटा घर रिकॉर्ड की जांच, वास्तविक दूरी के आधार पर भुगतान तथा अतिरिक्त भुगतान की वसूली की मांग की है. शिकायत की प्रतियां केंद्रीय ऊर्जा मंत्री, झारखंड परिवहन मंत्री, सरयू राय और डीवीसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी को भी भेजी गई हैं.

ALSO READ: हजारीबाग: होमगार्ड बहाली के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान रहने की अपील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *