Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के चलते ट्रेनों का अस्थायी विनियमन, कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-टर्मिनेट होंगी

Asansol/Jamtara: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 10 अगस्त से 16 अगस्त तक संयुक्त इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन...

आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण प्रभावित होने वाली ट्रेन सेवाएं
आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण प्रभावित होने वाली ट्रेन सेवाएं

Asansol/Jamtara: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 10 अगस्त से 16 अगस्त तक संयुक्त इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के मद्देनजर निम्नलिखित ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से रद्द, शॉर्ट-टर्मिनेटेड/शॉर्ट-ऑरिजिनेट अथवा पुनर्निर्धारित किया जाएगा.

ट्रेनों का रद्दीकरण

68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू की 10 अगस्त, 13 अगस्त, 14 अगस्त एवं 16 अगस्त को प्रारंभ होने वाली यात्राएं रद्द रहेंगी.

63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू की 10 अगस्त, 12 अगस्त एवं 13 अगस्त को प्रारंभ होने वाली यात्राएं रद्द रहेंगी.

68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू की 16 अगस्त को प्रारंभ होने वाली यात्रा रद्द रहेगी.

शॉर्ट-टर्मिनेशन / शॉर्ट-ऑरिजिनेशन

63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू की 11 अगस्त, 14 अगस्त एवं 16 अगस्त को प्रारंभ होने वाली यात्राएं आद्रा में शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट-ऑरिजिनेट होंगी. आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी.

68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू की 10 अगस्त, 11 अगस्त, 12 अगस्त एवं 13 अगस्त को प्रारंभ होने वाली यात्राएं आद्रा में शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट-ऑरिजिनेट होंगी. आद्रा-टाटानगर-आद्रा के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी.

68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू की 14 अगस्त को प्रारंभ होने वाली यात्रा आद्रा में शॉर्ट-टर्मिनेट होगी. आद्रा-आसनसोल के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी.

68055 आसनसोल-टाटानगर मेमू की 16 अगस्त को प्रारंभ होने वाली यात्रा आद्रा में शॉर्ट-टर्मिनेट होगी. आद्रा-टाटानगर के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी.

68060 आसनसोल-बराभूम मेमू की 14 अगस्त एवं 16 अगस्त को प्रारंभ होने वाली यात्राएं आद्रा से शॉर्ट-ऑरिजिनेट होंगी. आसनसोल-आद्रा के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी.

ट्रेन का पुनर्निर्धारण

13511 आदित्यपुर-आसनसोल एक्सप्रेस की 11 अगस्त एवं 16 अगस्त को प्रारंभ होने वाली यात्राएं आदित्यपुर से अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 60 मिनट पुनर्निर्धारित की जाएंगी. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं तथा यात्रा प्रारंभ करने से पहले ट्रेनों की नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.

ALSO READ: बोकारो थर्मल में रैक लोडिंग पर गड़बड़ी का आरोप, दामोदर बचाओ आंदोलन ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *