Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: ईएसएच इस्पात फैक्ट्री मालिक से मांगी गई रंगदारी

बोकारो: जिले के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब अपराधियों ने ईएसएच...

Rangdari
सांकेतिक तस्वीर

बोकारो: जिले के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब अपराधियों ने ईएसएच इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के मालिक को अपना निशाना बनाया है. व्हाट्सएप पर मिली इस धमकी के बाद से न केवल फैक्ट्री मालिक, बल्कि पूरा औद्योगिक क्षेत्र सुरक्षा को लेकर चिंतित है.

अपराधियों ने दी धमकी 

फैक्ट्री मालिक संजय राय ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया, कि उन्हें 15 मार्च की दोपहर एक अज्ञात मोबाइल नंबर (76440***31) से व्हाट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ. इस मैसेज में उनसे मोटी रकम की मांग की गई. अपराधियों ने धमकी देते हुए कहा है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो अंजाम बुरा होगा. मैसेज में यह भी जिक्र किया गया है कि संजय राय और उनके पूरे परिवार पर नजर रखी जा रही है.

पुलिस ने ली टेक्निकल सेल की मदद 

संजय राय की लिखित शिकायत पर बालीडीह पुलिस ने बुधवार को संबंधित मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टेक्निकल सेल की मदद ली है, ताकि अपराधियों के लोकेशन और पहचान का पता लगाया जा सके. बालीडीह और आसपास के इलाकों में रंगदारी का यह कोई पहला मामला नहीं है. हाल ही में बालीडीह में निर्माणाधीन बीएमडब्ल्यू प्रोजेक्ट के काम में लगे कर्मचारियों से भी रंगदारी मांगी गई थी. एक स्क्रैप सह शराब व्यवसायी को भी रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. लगातार हो रही इन घटनाओं ने बालीडीह ओपी और बीएस सिटी पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें:  टेंगाडीह स्कूल में एडमिट कार्ड की चूक ने बच्चों का किया साल बर्बाद!, 8वीं बोर्ड में एक भी छात्र नहीं पहुंचे केंद्र

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *