Koderma: समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर की अध्यक्षता में पेंशन अदालत आयोजित हुई. इसमें पेंशनरों की समस्याओं और लंबित मामलों पर चर्चा की गई.
प्राथमिकता से मामलों के समाधान का निर्देश
अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को सेवानिवृत्त कर्मियों की लंबित पावनाओं और अन्य देय मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पेंशन मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए.
सेवानिवृत्त शिक्षकों के मामलों पर भी जोर
जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबित पेंशन मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया. पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण मोदी ने आयोजन के लिए प्रशासन का आभार जताया.
ALSO READ: कोडरमा: अवकाश प्राप्त शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद साव की पहली पुण्यतिथि मनाई गई
