Koderma : मरकच्चो मे अवकाश प्राप्त शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद साव की पहली पुण्यतिथि मंगलवार को उनके निवास स्थान ग्राम धुब्बाडीह में मनाई गई. उनका देहांत 11 अगस्त 2025 को हुई थी. इस अवसर पर परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनके चित्र पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्मण प्रसाद साव एक कर्तव्य निष्ठ और समर्पित शिक्षक थे.
कोडरमा: अवकाश प्राप्त शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद साव की पहली पुण्यतिथि मनाई गई
Koderma : मरकच्चो मे अवकाश प्राप्त शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद साव की पहली पुण्यतिथि मंगलवार को उनके निवास स्थान ग्राम धुब्बाडीह में मनाई...
शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने अपने व्यवहार और कार्यों से समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना भी की. इस मौके पर उनकी धर्म पत्नी द्वारिकी देवी,पुत्र पंकज कुमार,विवेक कुमार, अवकाश प्राप्त शिक्षक जीवधनसाव,राज कुमार साव, विमला देवी, पुष्पा देवी, कुसुम बाला, सरिता देवी ,उषा देवी, रिंकी देवी, शिवम कुमार, राजेश गुप्ता, भीम साव, सत्यम कुमार, हंसराज, सौरभ कुमार, सुमन सौरभ समेत कई लोग उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
