Click Here

गिरिडीह में JMM की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संजय सिंह बोले- ‘छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देकर अराजकता फैलाने की कोशिश, भाजपा का बंद रहा बेअसर’

Giridih: छात्र आंदोलन और भाजपा के झारखंड बंद को लेकर झामुमो ने मंगलवार को गिरिडीह सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की....

JMM press conference in Giridih: Sanjay Singh said, "Attempt to spread anarchy by giving political color to student movement, BJP's bandh was ineffective."

Giridih: छात्र आंदोलन और भाजपा के झारखंड बंद को लेकर झामुमो ने मंगलवार को गिरिडीह सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने भाजपा पर छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने और राज्य में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि छात्र संगठन अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे और सरकार की ओर से लगातार छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की जा रही थी. संजय सिंह ने दावा किया कि छात्रों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर थी और बातचीत के बाद करीब 98 प्रतिशत मांगों को स्वीकार कर लिया गया था. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान करना है, न कि उनके आंदोलन को दबाना. इसके बावजूद भाजपा ने छात्र आंदोलन को राजनीतिक मुद्दा बनाकर इसे व्यापक रूप देने की कोशिश की.

‘भाजपा छात्र आंदोलन से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही’

उन्होंने कहा कि रांची में छात्रों के साथ हुई घटना निश्चित रूप से दुखद है और ऐसी घटनाओं पर संवेदनशीलता के साथ विचार होना चाहिए. लेकिन इस घटना को आधार बनाकर पूरे राज्य को अस्थिर करने या उपद्रव का माहौल बनाने की कोशिश किसी भी स्तर पर उचित नहीं है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह छात्र हित के मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है.

यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन ने सदन में की घोषणा : JPSC की 14वीं पीटी समेत कई परीक्षाएं होंगी रद्द, TDPL और JSSC-CGL भी जांच के दायरे में

भाजपा के बंद का गिरिडीह में नहीं दिखा खास असर : JMM

भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद को लेकर संजय सिंह ने दावा किया कि गिरिडीह जिले में बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला. उन्होंने कहा कि शहर के अधिकांश बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे तथा आम लोगों और व्यापारी वर्ग ने बंद का समर्थन नहीं किया. हालांकि कुछ निजी विद्यालय बंद रहने की बात उन्होंने कही. संजय सिंह ने कहा कि झामुमो लोकतांत्रिक तरीके से होने वाले आंदोलनों का सम्मान करता है, लेकिन आंदोलन की आड़ में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश का विरोध किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार सहित झामुमो के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. नेताओं ने भाजपा के बंद और छात्र आंदोलन को लेकर पार्टी का पक्ष रखा तथा आरोप लगाया कि विपक्ष जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *