Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- झारखंड के छात्रों का दर्द क्यों नहीं दिखता?

Ranchi: रांची में छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी...

Babulal Marandi
Babulal Marandi attacks Rahul Gandhi, asks—why is the pain of Jharkhand's students not visible? (AI IMAGE)

Ranchi: रांची में छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने राहुल गांधी पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि देशभर में छात्र हित की बात करने वाले राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है.बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि राहुल गांधी देशभर में घूमकर खुद को छात्रों का हितैषी बताते हैं, लेकिन झारखंड में कांग्रेस और झामुमो की सरकार का छात्र विरोधी चेहरा सामने आ गया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार रात रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों और मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की गई. मरांडी ने यह भी दावा किया कि छात्राओं को घेरकर लाठियां बरसाई गईं और उनके मोबाइल फोन तक छीन लिए गए. उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए दमन की सारी हदें पार कर दीं.

नौकरी मांगना अपराध नहीं

बाबूलाल मरांडी ने JPSC-JSSC परीक्षाओं में पारदर्शिता और न्याय की मांग कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि नौकरी में पारदर्शिता की मांग करना कोई अपराध नहीं है. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार नहीं है, वहां राहुल गांधी छात्रों के अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन झारखंड में छात्रों को उनकी मांगों के बदले लाठियां मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है. सरकार को बल प्रयोग के बजाय छात्रों के साथ बातचीत कर पूरे मामले का समाधान निकालना चाहिए.

ALSO READ: 80वां स्वतंत्रता दिवस: पहली बार लालकिले से गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, युवा शक्ति बनेगी समारोह की थीम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *