News Wave Desk: इस साल 15 अगस्त को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इस बार दिल्ली के लालकिले से होने वाला राष्ट्रीय समारोह भी कई मायनों में खास होने वाला है. इस साल पहली बार लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा. इस बार समारोह की थीम खास युवा शक्ति, राष्ट्र के विकसमें युवाओं की भागीदारी, नए भारत की उपलब्धि और ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल होगी.
‘वंदे मातरम्’ से होगी समारोह की शुरुआत
रक्षा सचिव कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस साल ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में इस ऐतिहासिक अवसर को सम्मान देने के लिए इस बार पहले बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कराया जाएगा. समारोह की शुरुआत इसी गीत से की जाएगी और इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा. इस दौरान भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर लाल किले पर मौजूद लोगों पर पुष्पवर्षा करेगा.
आमंत्रित अतिथियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था
रक्षा सचिव ने बताया कि आमंत्रित अतिथियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था की गई है. समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवा निःशुल्क उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा स्वयंसेवकों की सहायता, व्हीलचेयर, क्लॉकरूम, पेयजल, शौचालय और बारिश की स्थिति में रेनकोट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.
युवा शक्ति और नवाचार पर रहेगा विशेष फोकस
इस बार के स्वतंत्रता दिवस समारोह का खास फोकस युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका रहेगी. समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवा प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में पदक जीतने वाले 19 छात्रों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. साथ ही महिला उद्यमियों, किसानों, कारीगरों और अपने क्षेत्र में पहचान बनाने वाले युवाओं को भी समारोह में सम्मान दिया जाएगा.
विज्ञान और तकनीक की उपलब्धियां होंगी प्रदर्शित
कार्यक्रम के दौरान भारत की परमाणु ऊर्जा, स्पेस रिसर्च, साइंस, और उभरते टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुई प्रगति को खास प्रस्तुति के माध्यम से दिखाया जाएगा. इसका मकसद देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हुए विकास को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करना है.
सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सख्त
समारोह को देखते हुए लालकिल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सख्त कर दी गई है. दिल्ली पुलिस आधुनिक तकनीक उपयोग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करेगी. इसके लिए ‘अभिज्ञान’ ऐप और फेशियल रिकग्निशन सिस्टम का सहारा लिया जाएगा. सुरक्षा प्रबंधन में दिल्ली और अर्धसैनिक ब;ओ के लगभग 15 हजार से 20 हजार जवानी की तैनाती की संभावना है.
ड्रोन और पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध
सुरक्षा कारणों से राजधानी दिल्ली में 2 अगस्त से 16 अगस्त तक ड्रोन, पैराग्लाइडर, माइक्रोलाइट और अन्य छोटे हवाई प्लेटफॉर्म उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. लालकिले के आसपास पतंग उड़ाने पर भी रोक रहेगी. यह आदेश BNSS की धारा 163 के तहत जारी किया गया है और 16 अगस्त तक प्रभावी रहेगा.
