Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC परीक्षा अनियमितता केस-जेल में बंद अभय तिवारी और स्वेता गुप्ता की बेल पर CID कोर्ट में हुई सुनवाई

Ranchi: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में आरोपी जेल में बंद श्वेता गुप्ता और JPSC परीक्षा में सफल होकर नौकरी पाने वाले अभय...

JPSC Exam Irregularities Case
JPSC Exam Irregularities Case: Hearing held in CID court on the bail pleas of jailed Abhay Tiwari and Sweta Gupta.

Ranchi: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में आरोपी जेल में बंद श्वेता गुप्ता और JPSC परीक्षा में सफल होकर नौकरी पाने वाले अभय तिवारी की जमानत याचिका पर रांची सीआईडी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने CID को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. कोर्ट अब दोनों आरोपियों की जमानत याचिका पर केस डायरी आने के बाद 25 अगस्त को सुनवाई करेगा. स्वेता गुप्ता JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक (डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर) के पद पर कार्यरत थी. उन्हें सीआईडी ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है. सीआईडी ने JPSC परीक्षा में अनियमितता को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज की है और अब तक इस केस में 20 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.अभय तिवारी पर अपने साथ साथ अपने पारिवारिक सदस्यों को गलत तरीके से नौकरी दिलवाने का आरोप है. आरोपियों की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिंहा, विक्रांत सिंहा और देवर्षि मंडल ने बहस की.

ALSO READ: मॉनसून सत्रः सदन में JPSC-JSSC को लेकर हंगामा जारी, बाबूलाल बोले- CM सदन में आ कर दें जवाब, कंटीला तार किसके आदेश से लगाया गया? सदन में कैग की रिर्पोट पेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *