Click Here
Click Here
Click Here

मुख्यमंत्री से मिले संत मरियम स्कूल के छात्र, बच्चों में दिखा खास उत्साह

रांची: झारखंड विधान सभा में आज एक खास और प्रेरणादायक पल देखने को मिला, जब पलामू के मेदनीनगर स्थित संत मरियम स्कूल...

Saint Mariam School
मुख्यमंत्री से मिले संत मरियम स्कूल के छात्र

रांची: झारखंड विधान सभा में आज एक खास और प्रेरणादायक पल देखने को मिला, जब पलामू के मेदनीनगर स्थित संत मरियम स्कूल मेदनीनगर के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की. यह मुलाकात शैक्षणिक भ्रमण (एजुकेशनल टूर) के दौरान हुई, जिसमें बच्चों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझा. मुख्यमंत्री से मिलकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला.

आज के बच्चे ही कल का भविष्य

इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों से बातचीत की, उनकी पढ़ाई-लिखाई, भविष्य की योजनाओं और रुचियों के बारे में पूछा. उन्होंने बच्चों को मेहनत करने, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें अच्छी शिक्षा और सही मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी है. उन्होंने छात्रों को समाज और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया.

छात्रों ने भी मुख्यमंत्री से सवाल पूछे और अपने अनुभव साझा किए. इस मुलाकात ने बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बना दिया.

यह भी पढ़ें: सीएम हेमन्त सोरेन से बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *