Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने किया डोमचांच बंद, सड़क पर उतरे पार्टी कार्यकर्ता

Koderma: रांची में छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटना के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को पूरे झारखंड में बंद का ऐलान...

Koderma: BJP shuts down Domchanch in protest against police action against students, party workers take to the streets

Koderma: रांची में छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटना के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को पूरे झारखंड में बंद का ऐलान किया था. राज्यव्यापी बंद के दौरान डोमचांच मे भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग डोमचांच चौक को जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ नारे लगाए. साथ ही छात्रों के आंदोलन के प्रति सरकार के रवैये पर सवाल उठाए. कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. ऐसे में सरकार को छात्रों से डरने की जरूरत क्यों पड़ रही है. भाजपा नेताओं ने रांची में छात्रों के साथ हुई कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

यह भी पढ़ें: पलामू कांग्रेस का BJP पर हमला, दिल्ली में छात्रों पर लाठी-पैलेट गन चलवाने वाली BJP झारखंड में कर रही हितैषी बनने का ढोंग

प्रदर्शन के दौरान यातायात रहा प्रभावित

प्रदर्शन के दौरान चौक पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुजीत मेहता, डोमचांच नगर मंडल प्रभारी महेश वर्मा, नगर उपाध्यक्ष सुनील मेहता, नगर मंडल महामंत्री प्रदीप कुमार, मिथलेश गोस्वामी, संजीव कुमार, मुकेश राम, अमरदीप कुमार, विक्की मेहता, रौशन साव, प्रभाकर रावत, पंकज मेहता, सुनील भारती, प्रदीप यादव यदि अन्य लोग मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *