Click Here

जामताड़ा: सेंट एंथोनी विद्यालय में शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Jamatara: नगर स्थित सेंट एंथोनी विद्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ...

Jamtara: Heartfelt tribute paid to martyr Khudiram Bose on his death anniversary at St. Anthony's School

Jamatara: नगर स्थित सेंट एंथोनी विद्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद खुदीराम बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई.विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गा दास भंडारी, निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, प्राचार्य लारेब खान, उप प्राचार्य उत्पल मंडल, विजन-ई सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

खुदीराम बोस के जीवन, संघर्ष, त्याग और अदम्य साहस के बारे में दी जानकारी

इस दौरान विद्यार्थियों को खुदीराम बोस के जीवन, संघर्ष, त्याग और अदम्य साहस के बारे में जानकारी दी गई. वक्ताओं ने कहा कि उनका देशप्रेम, साहस और बलिदान आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया गया. मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गा दास भंडारी ने कहा कि खुदीराम बोस का साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा. वहीं निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, जिनमें खुदीराम बोस का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है. उनका जीवन और बलिदान युवाओं को देशहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

प्राचार्य ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ज्ञापन किया धन्यवाद 

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य लारेब खान ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं. मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.

ASLO READ : झारखंड विधानसभा में नोटों की गड्डी लहराने पर मचा बवाल, CM बोले- ‘जेबों में भरे हैं नोटों के बंडल’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *