Hazaribagh: बरकट्ठा के गोरहर पुल के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार दुर्गी ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोग घायल हुए हैं.
अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी स्कॉर्पियो
बताया गया कि स्कॉर्पियो JH-10CW-9990 बरही की ओर से आ रही थी. गोरहर पुल के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद वाहन पुल के नीचे जा गिरा.
ग्रामीणों ने किया NH-19 जाम
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH-19 जाम कर दिया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.
पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा
सूचना पर गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. CO सुमन कुमार सौरभ ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.
ALSO READ: जामताड़ा: सेंट एंथोनी विद्यालय में शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
