Click Here

CBSE ईस्ट जोन शूटिंग में चतरा की मन्नत ने जीता गोल्ड मेडल

Chatra: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर लखनऊ के मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में आयोजित CBSE ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप अंडर-17 में मन्नत ने शानदार...

CBSE ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली मन्नत
CBSE ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली मन्नत

Chatra: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर लखनऊ के मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में आयोजित CBSE ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप अंडर-17 में मन्नत ने शानदार प्रदर्शन किया है. प्रतियोगिता में मन्नत ने रैंक 1 हासिल कर गोल्ड मेडल जीता. मन्नत जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी की बेटी हैं. मन्नत की इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी है. वह लगातार शूटिंग प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर चतरा जिले का नाम रोशन कर रही हैं.

मन्नत की सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है. परिजनों ने कहा कि मन्नत ने अपनी मेहनत और लगातार अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने मन्नत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह जिले और राज्य का नाम रोशन करती रहें.

ALSO READ: रांची में 43.25 करोड़ से बनेंगे शौचालय, 47 जगहों पर खुलेंगे अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *