Koderma: जिले के चंदवारा प्रखंड के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र और एक छात्रा के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कुमार शिवाशीष के द्वारा के एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम नेटवर्क कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात दोनों बच्चे को धनबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ है वह चौंकाने वाला है, दोनों बच्चे का किसी के द्वारा अपहरण नहीं किया गया था, जबकि बच्चे अपने मर्जी से गए थे. पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है.
पुलिस ने शुरू की थी तलाश
दोनों बच्चे सोमवार को स्कूल गए थे, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटे. काफी देर तक बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. उन्होंने रिश्तेदारों, दोस्तों और संभावित जगहों पर अपने स्तर से बच्चों की तलाश की, लेकिन देर रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद दोनों बच्चों के परिजन तिलैया डैम ओपी पहुंचे और अलग-अलग आवेदन देकर पुलिस से बच्चों को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. तिलैया डैम ओपी प्रभारी ने बताया कि बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया था. पुलिस स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की साथ ही स्कूल के शिक्षकों और सहपाठियों से भी पूछताछ की जा रही थी. बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों को अलग-अलग इलाकों में भेजा गया था.
ALSO READ: Cristiano Ronaldo Wedding: जॉर्जिना संग शादी के बंधन में बंधे रोनाल्डो, 5 बच्चों के साथ मनाया जश्न
