Newswave Desk: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है. दोनों ने मंगलवार को पश्चिमी पुर्तगाल के कैस्केस शहर में एक निजी समारोह में शादी की. इस खास मौके पर रोनाल्डो और जॉर्जिना के पांचों बच्चे भी मौजूद रहे. शादी के बाद रोनाल्डो ने जॉर्जिना के साथ अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘C लव G’, यानी क्रिस्टियानो लव्स जॉर्जिना. तस्वीर में दोनों शादी की अंगूठियां पहने नजर आए.
निजी रखा शादी का समारोह
रोनाल्डो और जॉर्जिना ने अपनी शादी को काफी निजी रखा. हालांकि, दोनों की शादी की खबर पहले से ही चर्चा में थी. रोनाल्डो ने अब शादी के बाद तस्वीर शेयर कर इसकी पुष्टि कर दी है. रोनाल्डो पांच बच्चों के पिता हैं. उनके बच्चों में 16 साल के क्रिस्टियानो जूनियर, 9 साल के जुड़वां ईवा मारिया और माटेओ, 8 साल की अलाना और 4 साल की बेला शामिल हैं. क्रिस्टियानो जूनियर रोनाल्डो के पिछले रिश्ते से हैं.
2016 में हुई थी जॉर्जिना से पहली मुलाकात
रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी. उस समय जॉर्जिना Gucci के एक स्टोर में काम करती थीं. जॉर्जिना ने बाद में इस मुलाकात को ‘लव एट फर्स्ट साइट’ बताया था. दोनों इसके बाद करीब एक दशक से साथ हैं और अब शादी के बंधन में बंध गए हैं.
