Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में विदेशी शराब और बियर बरामद

पाकुड़: रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अवैध मद्यपान, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे...

पाकुड़: रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अवैध मद्यपान, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत उत्पाद विभाग द्वारा बुधवार देर रात्रि में कार्रवाई तेज कर दी गई है.

दो स्थानों पर छापेमारी, शराब और बियर बरामद

इसी क्रम में अवर निरीक्षक उत्पाद विक्रम कुमार शाह के नेतृत्व में रद्दीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुवन शाह, ग्राम श्रीरामगड़िया एवं हावित हांसदा, ग्राम हुलियापाथर के दुकानों में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान दोनों दुकानों से कुल 6 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं 5.20 लीटर बियर बरामद की गई.

Also Read: 50 हजार की रिश्वत लेते ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

मौके से फरार हुए अभियुक्त

छापेमारी के दौरान दोनों अभियुक्त मौके से फरार हो गए. इस संबंध में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

अवैध कारोबार पर जारी रहेगा अभियान

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्वों के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा. साथ ही इसमें संलिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *