Click Here
Click Here
Click Here

रांची को मिली नई शहर सरकार: नई मेयर रोशनी खलखो, नीरज कुमार चुने गए डिप्टी मेयर

रांची: करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद राजधानी रांची को आखिरकार अपनी नई शहर सरकार मिल गई. गुरुवार को आयोजित...

रांची: करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद राजधानी रांची को आखिरकार अपनी नई शहर सरकार मिल गई. गुरुवार को आयोजित समारोह में मेयर रोशनी खलखो समेत 53 नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. वहीं दूसरी तरफ वार्ड 31 के नवनियुक्त पार्षद नीरज कुमार रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर के रूप में चुने गए. नीरज कुमार 38 पार्षद के वोट मिले. डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई. नई शहर सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीमित संसाधनों के बीच जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है. नगर निगम की आर्थिक स्थिति फिलहाल मजबूत नहीं है,चालू वित्तीय वर्ष में 2610 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत है. अब तक महज 115 करोड़ रुपए की ही आय हो सकी है. ऐसे में विकास कार्य काफी हद तक केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाले अनुदान पर निर्भर रहेंगे. समय पर फंड नहीं मिलने की स्थिति में योजनाओं को जमीन पर उतारना आसान नहीं होगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *