Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : BLA-2 लिस्ट में हेरा-फेरी का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उठाया सवाल

Saraikela : जिला से जारी BLA-2 की सूची को लेकर चांडिल अंचल में बड़ा विवाद सामने आया है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप...

सरायकेला

Saraikela : जिला से जारी BLA-2 की सूची को लेकर चांडिल अंचल में बड़ा विवाद सामने आया है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि चांडिल अंचल कार्यालय से जारी आजसू पार्टी की (बूथ संख्या 250 ) में नामों की सूची में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गई है. सबसे ज्यादा विवाद ईचागढ़ विधानसभा के 50 नामों को लेकर है. जिला प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों से बूथ स्तर पर BLA-2 के लिए कार्यकर्ताओं की सूची मांगी थी. इसी प्रक्रिया में आजसू पार्टी ने चांडिल अंचल को करीब बूथ संख्या 250 में नामों की सूची सौंपी थी. भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अंचल से फाइनल जो List Of BLA2 AJSU 50 जारी हुई है. उसमें कई नाम बदल दिए गए हैं. लिस्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम आजसू की सूची में जोड़ दिए गए हैं. वायरल लिस्ट में बूथ नंबर 259 से 279 तक के नाम, मोबाइल नंबर और ट्रेनिंग प्लेस Chandil Block दर्ज है.

संगठन में भ्रम की स्थिति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि पहले हर बूथ से BLA -2 की सूची सीधे मांगी जाती थी. अब पार्टीवार लिस्ट मांगने पर भाजपा-आजसू के नाम आपस में बदल दिए गए. कार्यकर्ताओं में नाराजगी है कि बिना सहमति उनके नाम आजसू की सूची में डाल दिया गया. इससे जमीनी स्तर पर संगठन में भ्रम की स्थिति बन रही है.

उच्चस्तरीय जांच की मांग

अंचल पर सवाल, प्रशासन मौन भाजपा कार्यकर्ताओं ने चांडिल अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले को गंभीर बताया है और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. फिलहाल चांडिल अंचल या जिला प्रशासन की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.  BLA – 2 जैसी महत्वपूर्ण सूची में नामों की अदला-बदली का आरोप सीधे तौर पर चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है.

 

ALSO READ : बिरसा मुंडा जेल से चाईबासा शिफ्ट गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा के पास से मोबाइल, चार्जर और टूटे सिम बरामद, जेल से ही चल रहा था क्राइम सिंडिकेट!

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *