Ranchi: मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद एक तरफ़ जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में अनियमितता के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे छात्रों के खेमे में ख़ुशी का माहौल है. वहीं दूसरी तरफ जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा के ज़रिए चयनित और नौकरी पा चुके लोगों में भारी निराशा देखने को मिल रही है. मुख्यमंत्री द्वारा जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं को रद्द किए जाने के एलान के बाद अब जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा के ज़रिए चयनित होकर नौकरी कर रहे लोग धरने पर बैठ गए हैं. सोमवार की देर रात सैकड़ो की संख्या में वैसे लोग अब प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. जिनकी नौकरी पर तलवार लटकी हुई है. धरने पर बैठे कर्मचारियों को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है और उनसे बातचीत कर वापस जाने का आग्रह किया जा रहा है लेकिन वे प्रोजेक्ट भवन के सामने से हटने का नाम नहीं ले रहे.


