JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: पत्थलगड्डा BSO तेजनारायण पंडित हिरासत में, CID के निर्देश पर पूछताछ जारी

Chatra: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित सीजीएल (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) परीक्षा में कथित गड़बड़ी और धांधली के मामले में पुलिस...

JSSC Exam Irregularity Case
JSSC Exam Irregularity Case: Pathalgadda BSO Tejnarayan Pandit detained

Chatra: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित सीजीएल (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) परीक्षा में कथित गड़बड़ी और धांधली के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. चतरा जिले के पत्थलगड्डा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) तेजनारायण पंडित को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया है.

CID के निर्देश पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में हुई अनियमितताओं की जांच के दौरान पत्थलगड्डा बीएसओ तेजनारायण पंडित का नाम सामने आया था. इसके बाद सीआईडी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसी परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को लेकर बीएसओ से पूछताछ कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी फिलहाल मीडिया के समक्ष विस्तृत जानकारी देने से बच रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ पूरी होने और जांच आगे बढ़ने के बाद ही इस पूरे मामले में तेजनारायण पंडित की वास्तविक भूमिका और संलिप्तता की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

मुख्यमंत्री ने 17 अगस्त को किया परीक्षा रद्द करने का ऐलान

गौरतलब है कि JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में अभ्यर्थियों का जोरदार आंदोलन चल रहा है. छात्रों और अभ्यर्थियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सोमवार (17 अगस्त) की रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला सुनाया. मुख्यमंत्री ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा सहित टीडीपीएल कंपनी द्वारा आयोजित की गई सभी परीक्षाओं को रद्द करने का औपचारिक ऐलान कर दिया है.

ALSO READ: JPSC परीक्षा धांधली मामला: OMR शीट में हेरफेर से लेकर 25 लाख की रिश्वत के आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *