Hazaribagh: ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, हजारीबाग इकाई की बैठक सर्किट हाउस में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नंदु प्रसाद ने की, जबकि संचालन प्रदेश कार्यकारी सदस्य अरुण राणा ने किया. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए.
पुरानी जिला कमिटी को ही विस्तार देने का निर्णय
बैठक के दौरान जिला कमिटी के चुनाव को लेकर चर्चा की गई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फिलहाल नई जिला कमिटी का चुनाव नहीं कराया जाएगा और वर्तमान पुरानी कमिटी को ही बरकरार रखते हुए उसका विस्तार किया जाएगा. बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों से कई साथियों को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने का निर्णय भी लिया गया.
इन सदस्यों को प्रदेश कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी
बैठक में सदर प्रखंड से धनेश्वर महतो, गोविंद गोप एवं मो. जलील को शामिल किया गया. ईचाक से बिनोद मेहता, पदमा से श्याम सुंदर पांडे, बरकठा से बालेश्वर ठाकुर एवं नंद लाल तिवारी, चलकुशा से केदार यादव तथा बरही से भी केदार यादव को जिम्मेदारी दी गई. चौपारण से अशोक चंद्रघंटा एवं दिनेश यादव, कटकमसांडी से कैलाश यादव, कटकमदाग से अनुपम सिंह एवं मुरली चंद्र राम, केरेडारी से कुंवर साव, बड़कागांव से सत्येंद्र गुप्ता एवं बालेश्वर कुमार, चुरचू से सुकुल रजक एवं राम चरण कुरमाली को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा दारू से विकास कुमार एवं मो. इरशाद, टाटीझरिया से विजय प्रकाश मेहता तथा विष्णुगढ़ से टेक चंद महतो एवं शंभुनाथ पांडे को भी संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया.
1 सितंबर को उपायुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन
बैठक में फेयर प्राइस शॉप डीलर्स की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर भी चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि आगामी 1 सितंबर 2026 को राज्यपाल के नाम उपायुक्त हजारीबाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा. संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांगों और समस्याओं को लेकर सरकार एवं प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा. फेयर प्राइस शॉप डीलर्स की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन आगे भी अपनी मांगों को मजबूती से उठाएगा.
बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जिला महासचिव सह प्रदेश सचिव सुनील कुमार सिन्हा, राम प्रकाश वर्मा, अरुण राणा, दिलीप पासवान, राम कृष्ण दुबे, भोला सिंह, अर्चना सिन्हा, रामेश्वर राम, चरण राम, एतवा तुरी, अरुण सिंह, कुमुद दास, सुखदेव साव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे. संगठन ने कहा कि जिला कमिटी के विस्तार से फेयर प्राइस शॉप डीलर्स की समस्याओं को प्रखंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूती से उठाने में मदद मिलेगी.
