PM मोदी को मृत दर्शाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ भाजपा की शिकायत, रांची साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

Ranchi: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक, अमर्यादित और भ्रामक सामग्री साझा किए जाने का गंभीर मामला...

BJP files complaint against offensive post depicting PM Modi as dead; demands FIR at Ranchi Cyber ​​Police Station.

Ranchi: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक, अमर्यादित और भ्रामक सामग्री साझा किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने रांची स्थित साइबर क्राइम पुलिस थाना पहुंचकर इस संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में पुलिस प्रशासन से मामले की तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष एवं त्वरित साइबर जांच करने की मांग की गई है.

इंस्टाग्राम पोस्ट में आपत्तिजनक चित्रण

भाजपा प्रवक्ता अजय साह के अनुसार, इंस्टाग्राम पर ‘ऋषिकेश चौहान’ नामक एक अकाउंट से एक अत्यंत अमर्यादित सामग्री पोस्ट की गई थी. इस पोस्ट में देश के जीवित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर माला चढ़ी हुई दिखाई गई और साथ में अंतिम संस्कार से जुड़े शब्दों का प्रयोग किया गया. उन्होंने बताया कि यह विवादित कमेंट रांची कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर किया गया था.

लोकतांत्रिक मर्यादा और संवैधानिक पद का अपमान

शिकायत दर्ज कराने के दौरान अजय साह ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक असहमति, मतभेद और आलोचना का पूरा स्थान है, लेकिन किसी जीवित व्यक्ति और देश के संवैधानिक प्रमुख को मृत दिखाकर उनके अंतिम संस्कार का चित्रण करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा नहीं हो सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि यह हरकत प्रथमदृष्टया समाज में विद्वेष फैलाने, उकसाने और सार्वजनिक वातावरण को दूषित करने के इरादे से जानबूझकर की गई है. प्रधानमंत्री का पद किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश की संवैधानिक व्यवस्था का प्रतीक है और ऐसी अमर्यादित हरकतें स्वस्थ लोकतांत्रिक विमर्श को नुकसान पहुंचाती हैं.

ALSO READ : छात्रों के हित में सरकार के फैसलों पर कांग्रेस ने जताया CM हेमंत सोरेन का आभार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *