हजारीबाग: गड्ढे में पहिया पड़ते ही पलटा ट्रेलर, बाल-बाल बचा चालक, ओल्ड जीटी रोड की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश

Hazaribagh: बरही के ओल्ड जीटी रोड की बदहाली मंगलवार को एक बार फिर हादसे का कारण बनी. गया रोड में सड़क पर...

Hazaribagh: Trailer overturns after wheel falls into a pothole; driver has a narrow escape; villagers outraged over the dilapidated state of Old GT Road.

Hazaribagh: बरही के ओल्ड जीटी रोड की बदहाली मंगलवार को एक बार फिर हादसे का कारण बनी. गया रोड में सड़क पर बने गड्ढे में पहिया पड़ने से लोहे की रिंग लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक बाल-बाल बच गया. ट्रेलर (आरजे 02जीसी 7070) ओडिशा से लोहे की रिंग लेकर राजस्थान जा रहा था. चालक के अनुसार, गड्ढे में पानी भरा होने के कारण उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग सका. धीमी गति में वाहन होने के बावजूद गड्ढे में पहिया पड़ते ही संतुलन बिगड़ गया और ट्रेलर पलट गया. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वाहन को करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है. दुर्घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा. पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटवाया.

बारिश ने बढ़ायी परेशानी

धनबाद रोड कोनरा बाइपास मोड़ से बरही चौक, रेलवे ओवरब्रिज होते हुए गया रोड धमना बाइपास मोड़ तक ओल्ड जीटी रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं. बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से वाहन चालकों के लिए गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है.ग्रामीणों का आरोप है कि अक्टूबर 2025 में सड़क की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गयी थी. कुछ ही समय बाद सड़क फिर जर्जर हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का लगातार परिचालन होता है. ऐसे में सड़क की तत्काल मरम्मत नहीं हुई, तो बड़ा हादसा हो सकता है. लोगों ने विभाग से सड़क की समुचित मरम्मत कराने की मांग की है.

ALSO READ : बोकारो: चिन्मया विद्यालय की स्वर्ण जयंती में शामिल हुई केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *