Click Here
Click Here
Click Here

प्रिंस खान के नाम पर फिर व्यवसायी से मांगी गयी 5 करोड़ की रंगदारी, परिवार को खत्म करने की धमकी

Ranchi: कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नाम पर या प्रिंस खान द्वारा राजधानी के व्यवसायियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला थमने का...

Ranchi: कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नाम पर या प्रिंस खान द्वारा राजधानी के व्यवसायियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला राजधानी रांची के हटिया के चांदनी चौक के ओबरिया रोड, चौहान हाउस निवासी व्यवसायी उमा शंकर सिंह से व्हाट्सएप्प कॉल और मैसेज के जरिए 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. यह धमकी किसी स्थानीय नंबर से नहीं, बल्कि दुबई के नंबर (+971545920432) से कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और उसके एक अन्य सहयोगी के नाम पर दी गई है. रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी की पत्नी संध्या सिंह, दोनों बेटों बिट्टू और चिंटू और भतीजे टुकटुक को जान से मारने की धमकी दी गई है. घटना के बाद से व्यवसायी का पूरा परिवार दशहत में है. इस संबंध में जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके पहले भी राजधानी के दो व्यवसायी सहित तीन लोगों से प्रिस खान के नाम पर रंगदारी मांगी जा चुकी है. दो प्राथमिकी लालपुर जबकि एक प्राथमिकी लोअर बाजार थाना में दर्ज है. जबकि होटल टीटोस में प्रिंस खान के गुर्गों ने फायरिंग की थी, जिसमें वहां के एक वेटर की मौत हो गयी थी.

प्रिंस खान के नाम पर आया व्हाट्सएप्प ऑडियो; रेकी कर भेजी गाड़ी और मंदिर जाने के समय की डिटेल, दहशत में परिवार

व्यवसायी उमा शंकर सिंह ने पुलिस को बताया कि अपराधी के पास उनकी गाड़ी का नंबर, उनके व्यापार करने की जगह और यहां तक कि उनके मंदिर जाने का पूरा डिटेल समय सारणी के साथ मौजूद है. अपराधियों ने यह सारा ब्योरा उनके व्हाट्सएप्प पर भेजा है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि कोई करीबी व्यक्ति या घर का भेदी अपराधियों को उनके बारें में पल-पल की जानकारी दे रहा है. व्यवसायी ने पुलिस से उस अज्ञात मुखबिर को भी तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है.

राहुल सिंह के नाम पर 2025 में भी मांगी गयी थी रंगदारी

दर्ज प्राथमिकी में व्यवसायी उमा शंकर सिंह ने बताया है कि पहले भी राहुल सिंह गैंग के द्वारा रंगदारी के लिए धमकाया जा चुका है, जिसे लेकर उन्होंने पिछले साल 19 अक्टूबर 2025 को भी एक प्राथमिकी (कांड संख्या 414/25) दर्ज करायी थी. उस मामले के बाद अब सीधे दुबई के नंबर से आये इस नए धमकी से पुलिस भी सकते में आ गयी है.

Also Read: लोहरदगा में आसमानी आफत: वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, आठ घायल, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *