Click Here
Click Here
Click Here

झरिया में सिपाही पर नाबालिग छात्र की पिटाई का आरोप, पिता ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

झरिया : झरिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. हेटलीबांध निवासी बरमेश्वर सिंह...

झरिया :  झरिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. हेटलीबांध निवासी बरमेश्वर सिंह उर्फ बंटी सिंह ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि झरिया थाना में तैनात एक सिपाही ने उनके बेटे अंश सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया. उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में न्याय और दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है. बरमेश्वर सिंह ने बताया कि उनका नाबालिग पुत्र अंश सिंह शुक्रवार की रात ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था. उसी दौरान झरिया चार नंबर इलाके में जाम लगा हुआ था और वहां पुलिसकर्मी जाम हटाने में लगे थे. आरोप है कि इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सिपाही निरंजन चौधरी ने उनके बेटे को रोककर उसकी पिटाई कर दी. मारपीट में अंश सिंह को काफी चोटें आई हैं.

पीड़ित छात्र के पिता ने कहा कि इस समय उनके बेटे की परीक्षा चल रही है, लेकिन पिटाई के कारण वह परीक्षा देने की स्थिति में नहीं है. उन्होंने धनबाद के एसएसपी और झरिया थाना प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. प्रेस वार्ता के दौरान बरमेश्वर सिंह ने कहा कि उनका परिवार न्याय की उम्मीद में प्रशासन से गुहार लगा रहा है. इस मौके पर पंकज सिंह, जीतू साव और सूरज सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *