नवलशाही थाना मे बिदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन, सेवानिवृति चौकीदार को दी गई बिदाई

Koderma: जिले के डोमचांच स्थित नवलशाही थाना परिसर में चौकीदार की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता...

Koderma: जिले के डोमचांच स्थित नवलशाही थाना परिसर में चौकीदार की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुमन कुमार ने की. सेवानिवृत्त चौकीदार कामेश्वर तुरी की विदाई के मौके पर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि कामेश्वर तुरी काफी सरल स्वभाव के व्यक्ति रहे हैं. उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन हमेशा निर्धारित समय में और पूरी निष्ठा के साथ किया. साथ ही वे अनुशासनप्रिय होने के साथ सभी के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करते थे.

ALSO READ: छह माह का प्रशिक्षण पूरा कर गांव लौटे दो अग्निवीर बढ़ाया क्षेत्र का मान, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

माला और शॉल देकर किया गया सम्मानित

इस अवसर पर थाना प्रभारी, एसआई, एएसआई एवं चौकीदार संघ के जिला सचिव संतोष यादव ने सेवानिवृत्त चौकीदार को माला पहनाकर एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया. इसके बाद गाजे-बाजे के साथ उन्हें उनके गृह आवास मसमोहना तक पहुंचाया गया. कार्यक्रम में एसआई रवि प्रकाश पंडित, एसआई नितायचंद्र शाह, एसआई मदन मिश्रा, एएसआई शांति भूषण, एएसआई राजीव कुमार, खरखार मुखिया प्रतिनिधि पिंटू यादव, समाजसेवी शंकर साव, मुंशी अक्षय कुमार, संदीप कुमार, प्रमोद पासवान सहित कई चौकीदार एवं अन्य लोग मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *