चतरा: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गिद्धौर से 9 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Chatra: जिले में खाकी वर्दी की सख्ती का असर दिखने लगा है. पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर नशा कारोबार के...

Chatra: जिले में खाकी वर्दी की सख्ती का असर दिखने लगा है. पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे स्पेशल ड्राइव के दौरान गिद्धौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. करीब 9 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को पुलिस ने दबोचा. डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना क्षेत्र के जपुआ मैदान में छापेमारी कर प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जपुआ मैदान के समीप प्रतिबंधित ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री होने वाली है. सूचना के बाद अंचल अधिकारी, गिद्धौर अनंत शयनम विश्वकर्मा एवं थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जपुआ निवासी दीपक कुमार को धर दबोचा.

यह भी पढ़ें: गुमला का जिला टॉपर अभिषेक ने पहले ही प्रयास में रचा इतिहास, बिना कोचिंग IIT किया क्रैक

आरोपी न्यायिक हिरासत में

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के पास से करीब 44 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने तस्कर के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है. जांच के दौरान मोबाइल से मिले व्हाट्सएप चैट और फोटो के प्रिंट आउट को भी साक्ष्य के रूप में संकलित किया गया है. डीएसपी ने बताया कि मामले में गिद्धौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 50 करोड़ की लागत से तैयार रामडेरा पावर ग्रिड से आपूर्ति ठप, सांसद ने व्यक्त की नाराजगी

DSP मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने कहा- नहीं बख्शे जाएंगे माफिया

डीएसपी मुख्यालय ने कहा कि जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. उन्होंने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी. चतरा पुलिस किसी भी सूरत में ऐसे अपराधियों को बख्शने वाली नहीं है. छापेमारी दल में अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री तथा गिद्धौर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *