जामताड़ा में 10 जून से लगेगा पांच दिवसीय रामायण संस्कार शिविर, बच्चों को दी जाएगी नैतिक मूल्यों की शिक्षा

Jamtada: आर्ट ऑफ लिविंग परिवार 10 से 14 जून तक गांधी मैदान स्थित क्लब हाउस में बच्चों के लिए विशेष रामायण संस्कार...

Jamtada: आर्ट ऑफ लिविंग परिवार 10 से 14 जून तक गांधी मैदान स्थित क्लब हाउस में बच्चों के लिए विशेष रामायण संस्कार शिविर का आयोजन करेगा. 7 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित इस पांच दिवसीय शिविर का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग की फैकल्टी डॉ. संध्या सिन्हा के मार्गदर्शन में होगा. प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस शिविर में बच्चों को राम कथा, दोहा-चौपाई गायन, रामचरितमानस पाठ, योग, ध्यान एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाएगी. आर्ट ऑफ लिविंग के जिला मीडिया समन्वयक विजय भगत ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. सीमित सीटों के कारण पंजीकरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: आईएएस प्रशिक्षुओं ने जाना पलामू टाइगर रिजर्व और बेतला का वन्यजीव प्रबंधन, पर्यावरण व विकास के संतुलन का सीखा पाठ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *