आधी रात को कोडरमा स्टेशन पार्किंग में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू

Koderma: कोडरमा रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे के अधिकृत पार्किंग में बुधवार देर रात करीब ढाई बजे अचानक भीषण...

Koderma: कोडरमा रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे के अधिकृत पार्किंग में बुधवार देर रात करीब ढाई बजे अचानक भीषण आग लग गई. जिस समय आग लगी, उस वक्त पार्किंग में लोगों की आवाजाही बेहद कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

बड़ा नुकसान होने से बचाव
हालांकि, अगर आग तेजी से फैलती तो लाखों रुपये के रेलवे के केबल, बसों और कारों को भारी नुकसान हो सकता था. शुरुआती समय में आग ने तेज़ी से फैलने की आशंका पैदा कर दी थी.

दमकल ने पाया काबू
आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल वाहन ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया.

रात का समय बना राहत की वजह
घटना देर रात की होने के कारण सड़कों पर भीड़ कम थी, जिससे शहर के व्यस्त इलाके में स्थित रेलवे स्टेशन तक दमकल की गाड़ियां आसानी से पहुंच सकीं. इसी वजह से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया.

ALSO READ: क्लासरूम में घुसा बंदर बना स्टूडेंट, बच्चों संग बैठकर की पढ़ाई,हजारीबाग का अनोखा नजारा 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *