Ranchi: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले स्पीकर रवींद्र नाथ महतो से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो का स्वागत करते हुए सत्र के सफल, गरिमामय और सार्थक संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं. सत्र की शुरुआत करते हुए अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि इन पांच दिनों के दौरान जनहित सर्वोपरि रहना चाहिए. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से यह सत्र जनकल्याणकारी साबित होगा. इस सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा, जिस पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी. कुल पांच दिनों के इस सत्र में से चार कार्यदिवस प्रश्नकाल के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिससे जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा सके.



