एनएच-75ई पर छोटा हाथी पर पेड़ गिरा, तीन घायल; डेढ़ घंटे जाम रहा रांची-चाईबासा मार्ग

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज आंधी के कारण रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई पर...

Chakradharpur : पश्चिमी  सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज आंधी के कारण रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई पर बड़ा हादसा टल गया. बंदगांव थाना क्षेत्र में हेसाडीह और कुंदुरुगुटु के बीच एक छोटा हाथी यात्री वाहन पर विशाल पेड़ गिर गया. हादसे में चालक समेत तीन चार यात्री घायल हो गए. वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी पानी शुरू हो गई. इसी दौरान कराईकेला से बंदगांव की ओर एक छोटा हाथी सवारी गाड़ी यात्रियों को लेकर जा रही थी. इसी दोरान हेसाडीह-कुंदुरुगुटु के बीच सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ तेज आंधी में उखड़कर चलती गाड़ी पर गिर पड़ा, संयोग अच्छा रहा कि गाड़ी में ज्यादा यात्री नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. हादसे में चालक समेत तीन से चार यात्री घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत बंदगांव उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

डेढ़ घंटे तक जाम, विधायक भी फंसे

पेड़ गिरने से एनएच-75 ई पूरी तरह जाम हो गया, विशाल पेड़ सड़क पर आ जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जाम में जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंह सिंकू, बंदगांव बीडीओ सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और सैकड़ों यात्री वाहन फंस गए. सूचना मिलते ही बंदगांव थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया. इसके बाद यातायात सामान्य हो सका, इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने एनएच किनारे सूखे और कमजोर पेड़ों को चिन्हित कर हटाने की काम नहीं होने के कारण आंधी पानी में ऐसे हादसों होते हैं. प्रशासन किस तत्काल चिन्हित कर हटाए.

Also Read : डीसी नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *