Click Here
Click Here
Click Here

हिरणपुर में अनोखा आयोजन: केक, किताब और खुशियों से सजा बच्चों का दिन

PAKUR: जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी में इस बार तिथि भोजन सह जन्मोत्सव केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा,...

PAKUR: जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी में इस बार तिथि भोजन सह जन्मोत्सव केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि बच्चों के लिए एक यादगार उत्सव बन गया. रंग-बिरंगे गुब्बारों, आकर्षक सजावट और उल्लास से भरे माहौल के बीच कक्षा 3,4 और 5 के बच्चों को नए सत्र की पुस्तकें वितरित की गईं.

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि एक ओर बच्चों को शिक्षा का उपहार मिला,तो दूसरी ओर जन्मदिन मना रहे नन्हे विद्यार्थियों के साथ केक काटकर खुशी के पल साझा किए गए.छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह साफ झलक रहा था,मानो उनके सपनों को नई उड़ान मिल गई हो.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

खुशियों और सीख का संगम बना यादगार आयोजन

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टूडू,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विकल चौधरी,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी किशन भगत,बीआरपी संजय तथा प्रधानाध्यापक दीपक साहा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और खास बना दिया.अतिथियों ने बच्चों को पुस्तकें प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह आधार है जो भविष्य को संवारती है,और ऐसे आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक केक कटिंग,तालियों की गूंज और बच्चों की खुशियों ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्सव में बदल दिया.अंत में सभी बच्चों के बीच लजीज व्यंजन परोसे गए.इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जब शिक्षा और उत्सव एक साथ मिलते हैं,तो बच्चों के जीवन में सीखने का आनंद कई गुना बढ़ जाता है.प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी का यह प्रयास अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *