शौच के लिए निकला था ग्रामीण, जंगली भालू ने किया हमला; पैर हुआ जख्मी

Simdega : कोलेबिरा थाना क्षेत्र में जंगली भालू के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया, जानकारी के अनुसार कोलेबिरा पंचायत के...

Simdega :  कोलेबिरा थाना क्षेत्र में जंगली भालू के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया, जानकारी के अनुसार कोलेबिरा पंचायत के कालोटोली निवासी कृष्ण सिंह सुबह घर के पास शौच के लिए गया था. इसी दौरान अचानक एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया, हमले में उसका एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

वन विभाग की ओर से 5 हजार रुपये की सहायता 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. वहीं सूचना मिलने पर वनपाल मनोज कच्छप और होमगार्ड जेरमेश लुगुन अस्पताल पहुंचे, वन विभाग की ओर से घायल को तत्काल इलाज के लिए 5 हजार रुपये की सहायता दी गई.

Also Read : RDBA का अधिवक्ताओं को निर्देश, परेशानी होने पर करें लिखित शिकायत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *