Click Here
Click Here
Click Here

Simdega: तस्करी की जा रही महंगी इमारती लकड़ी लदी ट्रैक्टर जब्त

Simdega: वन विभाग और ठेठईटांगर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में तस्करी के लिए ले जाई जा रही महंगी इमारती लकड़ी से लदी...

Simdega: वन विभाग और ठेठईटांगर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में तस्करी के लिए ले जाई जा रही महंगी इमारती लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कोनमेंजरा की ओर से गम्भार की लकड़ी लदी एक ट्रैक्टर तेजी से सिमडेगा की तरफ जा रही थी. इसी दौरान वन विभाग और पुलिस की गश्ती टीम भी उसी इलाके में मौजूद थी.

रुकने का इशारा करते ही भागने लगा चालक 

वन विभाग के रेंजर ने जब ट्रैक्टर चालक को रुकने का इशारा किया, तो चालक वाहन घुमाकर तेजी से भागने लगा. इसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीम ने पीछा कर ट्रैक्टर को पकड़ लिया. हालांकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

वन विभाग कर रहा आगे की कार्रवाई

जब्त ट्रैक्टर से 23 बोटा गम्भार की लकड़ी बरामद की गई है. वन विभाग के अनुसार, जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है. ब्त ट्रैक्टर और लकड़ी को वन प्रमंडल कार्यालय परिसर लाया गया है. मामले में वन विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है.

ALSO READ: शौच के लिए निकला था ग्रामीण, जंगली भालू ने किया हमला; पैर हुआ जख्मी 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *