शेयर बाजार में भारी नुकसान से डिप्रेशन में आया रांची का रहने वाला युवक, आत्महत्या के लिए वाराणसी के राजघाट पुल पर चढ़ा, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

Ranchi: शेयर बाजार में ट्रेडिंग के दौरान हुए लाखों रुपये के आर्थिक नुकसान से हताश होकर रांची के एक 35 वर्षीय युवक...

A young man from Ranchi, suffering from depression due to heavy losses in the stock market, climbed the Rajghat Bridge in Varanasi to commit suicide; here is how the police saved his life.

Ranchi: शेयर बाजार में ट्रेडिंग के दौरान हुए लाखों रुपये के आर्थिक नुकसान से हताश होकर रांची के एक 35 वर्षीय युवक ने मोक्ष की नगरी वाराणसी पहुंचकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. गनीमत यह रही कि रामनगर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से युवक को आत्महत्या करने से पहले ही सकुशल बचा लिया गया.

आत्महत्या से ठीक पहले परिजनों को भेजा वीडियो

घटना 21 अगस्त की है. रांची के मोराबादी क्षेत्र स्थित कुसुम विहार के रहने वाले चंदन कुमार (35 वर्ष) शेयर बाजार में लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान से बेहद मानसिक तनाव में थे. डिप्रेशन के कारण वह बिना किसी को बताए रांची से ट्रेन पकड़कर वाराणसी पहुंच गए. गंगा नदी पर बने ऐतिहासिक राजघाट रेलवे पुल पर चढ़कर युवक ने आत्महत्या का कदम उठाने से ठीक पहले अपना एक वीडियो बनाया और परिजनों को भेज दिया. वीडियो देखते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस और वाराणसी पुलिस प्रशासन को दी.

यह भी पढ़ें: तुपुदाना के ब्लू पौंड में डूबे युवक का शव बरामद

पुलिस की मुस्तैदी: सूजाबाद चौकी प्रभारी ने चलाया सर्च ऑपरेशन

जैसे ही सूचना सूजाबाद चौकी प्रभारी को मिली, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रामनगर थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. पुलिस टीम तत्काल राजघाट रेलवे पुल पर पहुंची, जहां चंदन कुमार बेहद खतरनाक स्थिति में पुल पर खड़ा था.

काउंसलिंग कर परिवार को सौंपा गया

पुल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और जवानों ने धैर्यपूर्वक युवक से बातचीत शुरू की. करीब आधे घंटे तक चली काउंसलिंग और पुलिसकर्मियों के लगातार समझाने-बुझाने के बाद युवक का गुस्सा और मानसिक तनाव शांत हुआ. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को सुरक्षित पुल से नीचे उतार लिया. युवक को तत्काल सूजाबाद पुलिस चौकी लाया गया, जहां उसे पानी-चाय देकर सामान्य किया गया और उसकी पेशेवर तरीके से काउंसलिंग की गई. रांची से परिजनों के वाराणसी पहुंचने के बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *