Hazaribagh: विभागीय स्तर पर शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रविवार को बरही विधायक मनोज कुमार यादव के 57वें जनता दरबार में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से लोग उनके आवास बरही पहुंचे. फरियादियों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की गुहार लगायी. विधायक ने समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की तथा कई मामलों में तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है.

लोगों को अपनी समस्याएं सीधे रखने का मिला अवसर
जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिल रहा है. प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के संज्ञान में देकर त्वरित निष्पादन का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी जिम्मेदारी है.

